Uncategorized

*कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की सख्ती: हाट-बाजारों में CCTV निगरानी, प्लास्टिक ओर कचरा गंदगी फैलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई*

अब प्लास्टिक पर सख्ती: हाट-बाजारों में CCTV की निगरानी, कचरा फैलाने पर लगेगा जुर्माना

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 23 अप्रैल 2026। जिले के ग्रामीण हाट-बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर अब हाट-बाजारों में प्लास्टिक उपयोग और कचरा फैलाने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के तहत हाट-बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले CCTV कैमरों की मदद से निगरानी शुरू कर दी गई है। ग्राम करताना के हाट-बाजार में ऐसे कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे अब हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

कलेक्टर श्री जैन ने स्पष्ट कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण ग्रामीण पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में हाट-बाजारों में सफाई बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि दुकानदारों की भी जिम्मेदारी है। यदि कोई दुकानदार कचरा फैलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत चालानी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस पहल से न सिर्फ स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!