Uncategorized

*पीडब्ल्यूडी सड़क से खेतों तक पहुंचने वाला मार्ग बदहाल, किसानों की बढ़ी परेशानी कलेक्टर से शीघ्र सुधार की मांग ग्राम पिपल्या भारत के किसानों ने की*।।।।।।। *खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल! क्षतिग्रस्त मार्ग से किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार* ।।।।।।।। *बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, खेतों तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त कलेक्टर से मरम्मत की मांग*.. ……. *पुलिया निर्माण के पास निकासी मार्ग क्षतिग्रस्त, खेतों तक पहुंचने में किसानों को हो रही परेशानी*…

पीडब्ल्यूडी सड़क से खेतों तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी कलेक्टर से शीघ्र सुधार की मांग

रिपोर्ट:यश पांडे

 

 

 

हरदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी सड़क से निकलने वाला किसानों का मार्ग अब अब क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर हरदा को आवेदन देकर मार्ग का शीघ्र सुधार एवं निरीक्षण कराने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया कि ग्राम पिपल्या से छीपाबड़ मार्ग पर नवीन पुलिया निर्माण के पास किसानों के आवागमन के लिए बनाया गया निकासी मार्ग क्षतिग्रस्त होकर अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते किसानों को अपने खेतों से मुख्य मार्ग तक आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश एवं मार्ग की खराब स्थिति के कारण समस्या और अधिक बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन के समक्ष निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि मार्ग खराब होने से कृषि कार्यों के लिए खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

किसान नरेंद्र राणा ओर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मौके का निरीक्षण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराकर किसानों के आवागमन की व्यवस्था सुचारु की जाए। आवेदन पर कलेक्टर कार्यालय हरदा की ओर से 24 सितंबर 2026 को प्राप्ति भी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!