Uncategorized

*खिरकिया में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत 20 जोड़ों का भव्य सामूहिक निकाह सम्पन्न,पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल हुए शामिल*………. * * *बेटी के विवाह की जिम्मेदारी हमारी ;कमल पटेल* *खिरकिया में सौहार्द और भाई चारे की मिसाल*……… *मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना का श्रेय शिवराज सिंह चौहान ओर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का है :महेंद्र सिंह खनूजा*

 

खिरकिया में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत 20 जोड़ो का भव्य निकाह सम्पन्न
वार्ड क्रमांक 10 में हुआ आयोजन, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल हुए शामिल

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

 

खिरकिया। मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत खिरकिया के वार्ड क्रमांक 10 में 20 जोड़ो का सामूहिक निकाह विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

 

 

 

 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “भाजपा सरकार हमेशा बेटियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रही है। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से लेकर कन्यादान और निकाह योजनाओं तक, सरकार ने हर वर्ग की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। अब किसी भी धर्म या जाति की बेटी का विवाह परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र खनूजा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं निकाह योजना का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को देते हुए कहा कि इन योजनाओं ने समाज में बेटियों के विवाह को सरल और सम्मानजनक बनाया है।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सुखद और भावनात्मक वातावरण में हुआ, जहां नवदंपतियों को नए जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!