Uncategorized

*हरदा कलेक्टर का बड़ा फैसला: महावीर जयंती की छुट्टी एक दिन पहले*…. *महावीर जयंती पर प्रशासन का निर्णय: तारीख बदली, अब 30 मार्च को छुट्टी*…… *हरदा में छुट्टी का शेड्यूल बदला: महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश*

हरदा में अवकाश में बदलाव: महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2026 में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व निर्धारित 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे हरदा जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान पूर्ववत खुले रहेंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश पर कलेक्टर द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!