Uncategorized

*कूड़ावा में भीषण आग, 50–60 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख*…. *(देखे वीडियो)* *खिरकिया तहसील के ग्राम कूड़ावा में आग का कहर, दमकल और किसानों ने मिलकर पाया काबू*

 

 

खिरकिया के ग्राम कूड़ावा में भीषण आग, 50–60 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

रिपोर्ट:यश पांडे

 

खिरकिया। खिरकिया तहसील के ग्राम कूड़ावा में रविवार को गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लगभग 50 से 60 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क किया और फायर ब्रिगेड खिरकिया को बुलाया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों और किसानों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी पूर्व कृषि मंत्री व किसान नेता कमल जी पटेल को दे दी गई है। इस पर कमल जी पटेल ने किसानों को हिम्मत रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी और अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!