*हरदा जिले के ग्रामों में नर्मदा परिक्रमा वासियों का भव्य स्वागत, परम संत दादा गुरु का हुआ अभिनंदन*….. *नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के स्वागत से गूंजा हरदा जिला*….. *राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्री पटेल सांगवा बोले नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा करना पुण्य कार्य*


नर्मदा परिक्रमा वासियों का हरदा जिले के ग्रामों में भव्य स्वागत, परम संत दादा गुरु का हुआ अभिनंदन
रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा। मां नर्मदा की पावन परिक्रमा कर रहे परम संत दादा गुरु एवं समस्त नर्मदा परिक्रमा वासियों का हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और परिक्रमा वासियों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्री पटेल सांगवा के नेतृत्व में समाजसेवियों ने परम संत दादा गुरु सहित सभी नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए सेवा एवं सत्कार की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर बद्री पटेल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि मां नर्मदा के पावन तट के समीप निवास करते हैं। नर्मदा परिक्रमा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है और परिक्रमा वासियों की सेवा करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा करना समाज की आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का जयघोष किया और क्षेत्र में धर्म व सेवा का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर परिक्रमा वासियों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




