Uncategorized

*लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के सख्त तेवर, अधिकारियों को चेतावनी*…… *ठोस परिणाम दिखें वरना कार्रवाई तय: समीक्षा बैठक में कलेक्टर का सख्त संदेश*….. *एक्सपायरी भोजन से लेकर सड़क जलनिकासी तक कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश*….. *बैठक से गैरहाजिर रहे महाप्रबंधक को नोटिस, जलकर वसूली पर भी सख्ती*….. *सरकारी योजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी: कलेक्टर ने मांगी जवाबदेही*….. *ग्राम पंचायतों में कर वसूली तेज करें, सीसीटीवी रहें चालू कलेक्टर के निर्देश*…. ……. *रिपोर्ट:यश पांडे* *समीक्षा बैठक में सख्त रुख: लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई*…..

 

 

रिपोर्ट:यश पांडे

 

हरदा 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के अधिकारियों से कहा है कि वे सरकार की प्रत्येक योजना एवं कार्यक्रम को गहराई से समझें एवं उसके क्रियान्वयन के लिये गंभीरता से कार्य करें। प्रत्येक विभाग के कार्य के ठोस परिणाम परिलक्षित होना चाहिए। किसी भी विभाग के कार्य में लापरवाही पूरे सिस्टम को प्रभावित करती है। सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार रहने की भी हिदायत दी।
बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों द्वारा जल कर एवं स्वच्छता कर की वसूली किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जहां संपत्ति कर की वसूली की जाना है, वहां सम्पत्ति कर की वसूली भी की जाए। स्थानीय शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम में एक्सपायरी डेट के भोजन वितरण का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने कहा कि भोजन तैयार करने वाले संस्थान की जांच की जाए। गांगला में नवनिर्मित सड़क के निर्माण से पानी की निकासी अवरूद्ध होने की शिकायत मिलने पर उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को जवाब देने के निर्देश दिये। बैठक से पीएमजीएसवाय के महाप्रबन्धक श्री एस.के. त्रिपाठी गैर हाजिर रहने पर कलेक्टर ने उनको नोटिस देने एवं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। टिमरनी नगरीय क्षेत्र में सीसीटीवी चालू हालत में रखे जाने के निर्देश भी सीएमओ को दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!