*खिरकिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज एवं रैक पॉइंट स्थापना की मांग पत्र, फोटो संलग्न* *:- भाजपा मंडल एवं व्यापारी संगठनों ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल को सौंपा जन मांग पत्र*

*खिरकिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज एवं रैक पॉइंट स्थापना की मांग पत्र, फोटो संलग्न*
*:- भाजपा मंडल एवं व्यापारी संगठनों ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल को सौंपा जन मांग पत्र*
रिपोर्ट:यश पांडे


*खिरकिया।* खिरकिया क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर खिरकिया भाजपा मंडल एवं व्यापारिक संगठनों ने शनिवार शाम को नगर के छीपाबड़ प्रवास के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री एवं बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल को जन मांग पत्र सौंपा। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल को भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में अवगत कराया गया है कि खिरकिया मध्य प्रदेश का एक प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक केंद्र है। यहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। वर्तमान में ट्रेन क्रमांक 17020 (हैदराबाद-जयपुर) का स्टॉपेज खिरकिया में होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिल रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया, किंतु अभी भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर
ट्रेन क्रमांक 17019 (जयपुर-हैदराबाद), ट्रेन क्रमांक 19435/19436 (अहमदाबाद-आसनसोल-अहमदाबाद ), ट्रेन क्रमांक 17605/17606 (काचीगुड़ा-भगत की कोठी-काचीगुड़ा), ट्रेन क्रमांक 22589/22590 (बनारस-हड़पसर-बनारस ), ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045/19046 एवं 22947/22948) का स्टॉपेज खिरकिया को प्रदान किया जाए। साथ ही विशेष ट्रेनें 02197/02198 (जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर) एवं 02187/02188 (मुंबई-रीवा-मुंबई) का स्टॉपेज देना चाहिए। पत्र में बताया गया है कि इनमें से अधिकांश ट्रेनें तकनीकी या मार्जिन टाइम पूरा करने के लिए प्रतिदिन खिरकिया स्टेशन पर रुकती ही हैं। यदि इन्हें आधिकारिक कमर्शियल स्टॉपेज दे दिया जाए, तो रेलवे के समय में बिना किसी बदलाव के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी।
*रैक पॉइंट की स्थापना* खिरकिया और आसपास के क्षेत्र में कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु माल परिवहन के लिए स्टेशन पर यहाँ एक रैक पॉइंट बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
*बंद ट्रेनों का पुनः संचालन की मांग*
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री उईके एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल से बंद ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग भी की गई है। जिसमें भुसावल-इटारसी-नागपुर अथवा ओंकारेश्वर (सनावद)-इटारसी-नागपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जाए। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री उइके एवं पूर्व मंत्री श्री पटेल से अनुरोध किया कि इन न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। मांग पत्र सौंपते के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, दर्शन सिंह गहलोत, बसंत राजपूत, खिरकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगाविशन मुनीम, शंकर सिंह खरबड़िया, शैतान सिंह पवार, हंसराज बिश्नोई, मंडल महामंत्री हेमंत राजपूत, राजेश गुप्ता, आनंद गौर, बबलू पवार, रोशन कहार, गोविंद मालाकार, पीयूष खरबड़िया, विनोद व्यास, अशोक लुनिया, अशोक राय, प्रभुदयाल राजपूत, दीपक राजपूत, सरवन राजपूत, अंतिम राजपूत एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




