*किसान हितैषी किसान नेता कमल पटेल की पहल: पिपल्या भारत में सिंचाई क्रांति का आगाज़, हर खेत तक पहुंचेगा पानी*……… *पिपल्या भारत में सड़को का जाल हमने बिछाया अब माइक्रो उद्वहन सिंचाई से पूर्णतः सिंचित होगा गांव*….. *बिना बिजली बिल होगी सिंचाई: भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने बताया कमल पटेल का किसानों को ऐतिहासिक तोहफा*……. *ग्राम पीलिया में सिंचाई क्रांति का किसानों ने मनाया उत्साह*… *कमल पटेल संघ सिंचाई क्रांति गीत पर नाचे ग्रामीण* …. *(देखे वीडियो)* …. *किसानों के चेहरे पर मुस्कान: विजय सिंह राजपूत बोले- कमल पटेल से पिपल्या भारत में आया विकास*…


*किसान हितैषी किसान नेता कमल पटेल की पहल: पिपल्या भारत में सिंचाई क्रांति का आगाज़, हर खेत तक पहुंचेगा पानी*………
*पिपल्या भारत में सड़को का जाल हमने बिछाया अब माइक्रो उद्वहन सिंचाई से पूर्णतः सिंचित होगा गांव*…..
**ग्राम पीलिया में सिंचाई क्रांति का किसानों ने मनाया उत्साह*
रिपोर्ट: यश पांडे
हरदा जिले के ग्राम पिपल्या भारत में सिंचाई क्रांति की नई शुरुआत हुई। ग्राम जयमालपुरा और कालधाड़ के बाद अब पिपल्या भारत भी पूर्णतः सिंचित गांव बनने की दिशा में अग्रसर हो गया है। पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने उद्धव सिंचाई योजना भगवान बलराम p 4 सिंचाई परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन कर किसानों को बड़ी सौगात दी।
ये सिंचाई परियोजना पंप हाउस नर्मदा से संचालित होगी
देखे वीडियो
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ थिरके ग्राम पिपल्या भारत के किसान
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक सभी खेतों में बिना बिजली बिल के सिंचाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा और हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जाएगी।
भूमि पूजन के बाद ग्राम पिपल्या भारत में किसानों ने सिंचाई क्रांति गीतों और उत्साह के साथ खुशी मनाई। ग्रामीणों ने इसे गांव के विकास और समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
ग्रामीणों ने इस दौरान सड़क, मोबाइल नेटवर्क और अन्य मूलभूत समस्याओं से भी कमल पटेल को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।


भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह कमल पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और किसान हितैषी सोच का परिणाम है, जिससे अब पिपल्या भारत भी पूर्णतः सिंचित गांव बनेगा।





ग्रामवासियों का मानना है कि सिंचाई सुविधा मिलने से खेती की लागत घटेगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत नरेंद्र सिंह राणा भगवान सिंह देवड़ा संतोष सिंह महेश सिंह गिनारे प्रमोद जी देवड़ा रूप नारायण जी देवड़ा शिवनारायण जी खराबड़िया रामदयाल राजपूत विष्णु जी देवड़ा मोनू शैतान सिंह नैन सिंह गुलाब सिंह अमरदास जी अशोक राजपूत पिंटू राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए




