Uncategorized

*खिरकिया में आज से सजी गणगौर की भक्ति धारा, ईरलावत परिवार का भव्य आयोजन* ….. .*21 अप्रैल तक खिरकिया में होगा लोक संस्कृति ओर आस्था का संगम* …… *गणगौर महोत्सव से गूंजा खिरकिया भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम* ….. *खेड़ीपूरा में गणगौर की धूम: श्रद्धा और परंपरा का भव्य उत्सव* *भक्ति, संस्कृति और आस्था का संगम खिरकिया में गणगौर महोत्सव आज से शुरू*

 

खिरकिया खेड़ीपूरा में भक्ति और संस्कृति की छटा: इरलावत परिवार द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर के खेड़ीपूरा क्षेत्र में इरलावत परिवार द्वारा पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन आज 12 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

देखे वीडियो

गणगौर पर्व माता गौरी की आराधना और सौभाग्य की कामना का प्रमुख पर्व माना जाता है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद श्रीमती वंदना मलखान सिंह इरलावत ने नगर की मातृशक्ति, बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन उत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

खेड़ीपूरा में आयोजित यह गणगौर महोत्सव भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बनकर उभर रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!