Uncategorized

*प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति से देवास जिले के अभिजीत पटेल पहुंचे यूनाइटेड किंगडम*

 

प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति से देवास जिले के अभिजीत पटेल पहुंचे यूनाइटेड किंगडम

रिपोर्ट:यश पांडे

देवास।
प्रदेश सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना ने मध्यप्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दी है। इसी कड़ी में देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम साक्ट्या निवासी छात्र अभिजीत पटेल को राज्य शासन की योजना का लाभ मिला है, जिसके माध्यम से वे उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुँचे हैं।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अभिजीत पटेल को 43 लाख 31 हजार 937 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस आर्थिक सहयोग से वे यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (यूके) में एम.एस.सी. फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एफ.टी.) पाठ्यक्रम में एक वर्ष की अवधि के लिए अध्ययन कर रहे हैं।

अभिजीत पटेल ने बताया कि यह छात्रवृत्ति उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के सकारात्मक विकास में करना चाहते हैं। इस अवसर के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच, निरंतर सहयोग एवं शिक्षा-प्रोत्साहन नीतियों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उनके परिजनों ने भी शासन की इस योजना के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

वर्तमान में अभिजीत पटेल यूनाइटेड किंगडम में रहकर नए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों की खोज कर रहे हैं और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं।

सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण / विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति विभाग ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत चयनित मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशों में विशिष्ट क्षेत्रों में स्नातकोत्तर, पीएचडी एवं शोध उपरांत कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!