Uncategorized

*गणतंत्र दिवस पर भगवान गुप्तेश्वर का तिरंगे के रूप में श्रृंगार*….. ….. *(देखे वीडियो)* …… *चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में सोमवार प्रातः हुई भव्य आरती, मंत्रों के उच्चारण से गूंजा मंदिर परिसर*……. …. *(देखे वीडियो)*….. *गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रूप में भगवान गुप्तेश्वर और देश भक्ति का संगम*

 

 

 

गणतंत्र दिवस पर भगवान गुप्तेश्वर का तिरंगे के रूप में भव्य श्रृंगार
चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में आरती के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट:यश पांडे

आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चारूवा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गुप्तेश्वर का विशेष श्रृंगार तिरंगे के रंगों में किया गया। फूलों के रंगों से भगवान गुप्तेश्वर का शृंगार किया गया सोमवार की सुबह मंदिर परिसर देशभक्ति और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।

देखे वीडियो

 

प्रातःकालीन आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। भक्तों ने भगवान गुप्तेश्वर के तिरंगे स्वरूप के दर्शन कर देश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर के महंत पुजारी श्री पूरी महाराज ने बताया कि प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर भगवान गुप्तेश्वर का तिरंगे के रूप में विशेष श्रृंगार किया जाता है और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब दुश्मन देश से युद्ध जैसी स्थिति बनी थी उस समय भी श्रद्धालुजन यहां एकत्र होकर देश की रक्षा और विजय के लिए प्रार्थना करते हुए भगवान गुप्तेश्वर का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया था।

इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था और वातावरण देशभक्ति के नारों व शिव भक्ति से गूंज उठा। आयोजन में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!