*खिरकिया में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, विशाल शोभायात्रा निकाली गई*…. *(देखे वीडियो)*






खिरकिया में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, विशाल शोभायात्रा निकाली गई
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया।
नगर की शिवाजी बस्ती अंतर्गत हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धन्नालाल जी दोगने (विभाग संघ चालक) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज मुनी महाराज (काली घोड़ी) एवं मातृशक्ति से कीर्ति पांडे विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं राधे गौरी गोशाला संचालक राजा तिवारी ने की। मंच पर नगर में विगत दो वर्षों से राम नाम की प्रभात फेरी निकाल रहे प्रवीण वर्मा भी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि के तौर पर पंकज मुनि उपस्थित रहे

विशाल भंडारा भी हुआ
कार्यक्रम से पूर्व नगरवासियों की आ
स्था के केंद्र अंधेरिया बाबा देव स्थान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी भगवा पताका हाथों में लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए। शोभायात्रा के अग्रभाग में मातृशक्ति का परिचय देती झांसी की रानी के रूप में सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भगवा ध्वज एवं कटार धारण किए गए थे।
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुंची, जहां भारत माता के चित्र के समीप गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। प्रथम वक्ता के रूप में पंकज मुनि महाराज ने समाज की वर्तमान स्थिति पर ओजस्वी उद्बोधन दिया। द्वितीय वक्ता कीर्ति पांडे ने लव जिहाद विषय पर अपने विचार रखते हुए माताओं से भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता धन्नालाल जी दोगने ने संघ शताब्दी के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला तथा जाति-पाति के भेद मिटाकर हिंदू समाज को संगठित होने का संदेश दिया। बाल कवि अक्षर अवस्थी ने ओजस्वी काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन अंकिता अवस्थी ने किया। समापन अवसर पर सुप्रसिद्ध युवा भजन गायक जय मारवाड़ी द्वारा भारत माता की आरती प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के अंत में भागीरथ गोर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।










