*राजपूत करणी सेना में महिला नेतृत्व का विस्तार संगठन में प्रदेश तहसील स्तर पर मिला महत्वपूर्ण दायित्व*



करणी सेना मध्यप्रदेश में नई नियुक्तियाँ, महिलाओं की मजबूत भागीदारी प्रदेश नेतृत्व ने दिए आदेश
रिपोर्ट:,यश पांडे

हरदा/मध्यप्रदेश। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। करणी सेना परिवार के मुखिया ठा. जीवन सिंह शेरपुर, क्षत्राणी इकाई प्रदेश अध्यक्ष ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी, तथा प्रदेश प्रभारी श्रीमती दुर्गेश कुँवर बी.एस. भाटी के निर्देश पर एवं प्रदेश कोर कमेटी की अनुशंसा अनुसार यह नियुक्तियाँ घोषित की गईं।
संगठन ने तहसील स्तर पर कई महिला पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपते हुए महिलाओं की भागीदारी को नया आयाम दिया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी
डॉ. भारती जयप्रकाश हाड़ा – तहसील अध्यक्ष
श्रीमती वंदना मलखान सिंह इरलावत तहसील उपाध्यक्ष
श्रीमती भावना भवानी सिंह ठाकुर तहसील सचिव
श्रीमती क्षमा हनुमान सिंह ठाकुर प्रदेश सदस्य
श्रीमती अर्चना भागवत सिंह तोमर तहसील मंत्री
श्रीमती ममता मुरत सिंह तोमर – तहसील कोषाध्यक्ष
श्रीमती पुष्पा जय सिंह राजपूत तहसील महामंत्री
प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों को गांव–गांव और घर–घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह मौर्य, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती गीता राकेश सिंह गौतम तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी (कोऑर्डिनेटर) ऋतु मौर्य ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नए पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करणी सेना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएँगे।





