Uncategorized
*गुप्तेश्वर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल नाहर का निधन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि*…





गुप्तेश्वर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल नाहर का निधन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खिरकिया। प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे, मृदुभाषी व सहज-सरल स्वभाव के मांगीलाल नाहर (85 वर्ष) का सोमवार, 24 नवंबर 2025 को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
वे खिरकिया के नामचीन किराना व्यवसाई संदेश नाहर के पिताजी थे।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्रद्धांजलि देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के अध्यक्ष अनिल मुनोट, श्री संघ संरक्षक इंदरचंद जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में वरिष्ठ पत्रकार राजेश मेहता ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।










