*मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार* ... *.प्रोटोकाल उलंघन का आरोप लगाया ...(देखे वीडियो)* *हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने लिया मामले पर तुरंत एक्शन लिया और जिला पंचायत सीईओ को शोकाज नोटिस जारी किया*







हरदा जिले में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कार्यक्रम में लगभग 80 जोड़ों के विवाह का आयोजन रखा गया था जिसमे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह और उपाध्यक्ष दर्शन सिंह कार्यक्रम स्थान पहुंचे तो उन्हे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का फोटो नही नही दिखा जिससे भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने त्वरित ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के हो रहे कार्यक्रम का वहिष्कार किया और प्रशासन को लताड़ लगाई
जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा हम इसकी शिकायत कलेक्टर महोदय से करेंगे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जनकल्याण की महत्वपूर्ण योजना है
देखे वीडियो

उपरोक्त मामले के में हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह से हमारी बात उन्होंने कहा जैसे ही उन्हे जानकारी मिली है त्वरित ही जिला पंचायत सीईओ को शोकाज नोटिस जारी किया संतोष जनक जवाब नही मिलने पर दशियो के विरुद्ध करवाई करेंगे







