Uncategorized

*नर्मदा में रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, छिपानेर घाट से अवैध रेत उत्खनन की पनडुब्बी जब्त*…. *छिपानेर घाट पर पुलिस की बड़ी रेड, नर्मदा में रेत उत्खनन की पनडुब्बी पकड़ी*

*// करताना पुलिस की बड़ी कार्रवाई //*

*नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा*

*छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई*

रिपीट:यश पांडे

करताना, जिला हरदा। पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के पर्यवेक्षण में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना पुलिस द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई।

*छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई*

दिनांक 14/09/2026 को थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई ।

*अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी*

नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

*कार्रवाई में पुलिस टीम*

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड, चौकी प्रभारी करताना उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 368 दीपक जाट एवं सैनिक रूप सिंह की भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!