*खिरकिया के विकास को मिलेगी रफ्तार नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने सांसद निधि से मांगे ₹2.25 करोड़*….. *केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी ऊईके ओर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को सौंपा पत्र खिरकिया के विकास का बड़ा प्लान: सांसद निधि से ₹2.25 करोड़ की मांग, आदिवासी भवन से पेयजल तक होंगे काम* ….. *(देखे वीडियो)* *₹50 लाख आदिवासी भवन, ₹1 करोड़ पेवर ब्लॉक और 75 KVA जनरेटर खिरकिया के लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती खनूजा ने मांगी बड़ी सौगात*….. *(देखे वीडियो)* *पेयजल से सड़क तक विकास की पहल: खिरकिया नगर परिषद ने सांसद निधि से मांगे ₹2.25 करोड़*…..


खिरकिया के विकास को मिलेगी रफ्तार! नगर परिषद अध्यक्ष ने सांसद निधि से मांगी ₹2.25 करोड़ की मदद
आदिवासी मांगलिक भवन के लिए ₹50 लाख, मुख्य मार्ग पर पेवर ब्लॉक के लिए ₹1 करोड़ और पेयजल व्यवस्था हेतु 75 KVA जनरेटर की मांग
रिपोर्ट:यश पांडे

खि
खिरकिया। नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद खिरकिया के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खनूजा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं हरदा-बैतूल लोकसभा सांसद दुर्गादास उइके एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र सौंपकर सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹2.25 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
अध्यक्ष द्वारा 27 अगस्त को भेजे गए पत्र में वार्ड क्रमांक 01 में आदिवासी मांगलिक भवन निर्माण के लिए ₹50 लाख सांसद निधि से स्वीकृत करने की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि खिरकिया नगर के आसपास बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आदिवासी मांगलिक भवन बनने से समाज को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्य मार्ग पर ₹1 करोड़ के पेवर ब्लॉक की मांग
नगर परिषद अध्यक्ष ने खिरकिया-छीपाबड़ मुख्य मार्ग पर दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाए जाने के लिए ₹1 करोड़ की सहायता राशि की भी मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यह मार्ग व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। सड़क सकरी होने से नागरिकों को परेशानी होती है। दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मुख्य मार्ग व्यवस्थित होगा।
पेयजल व्यवस्था के लिए 75 KVA जनरेटर जरूरी
पत्र में खिरकिया नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 75 KVA क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि जलवर्धन योजना के तहत खिरकिया से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम भवरली के पास स्थित इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर से नगर में पानी पहुंचाया जाता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर इंटेकवेल पर पंप बंद हो जाते हैं, जिससे कई घंटे तक नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है।
अध्यक्ष ने कहा कि जनरेटर उपलब्ध होने से बिजली बंद रहने की स्थिति में भी पेयजल व्यवस्था को सुचारु रखा जा सकेगा और नागरिकों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सांसद निधि से विकास कार्यों की उम्मीद
नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खनूजा ने सांसद दुर्गादास उइके से अनुरोध किया है कि उपरोक्त तीनों कार्यों के लिए सांसद निधि से आवश्यक सहायता राशि स्वीकृत की जाए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से सहयोग मिलने पर नगर के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और खिरकिया में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।




