Uncategorized

*रक्षाबंधन से पहले हरदा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, 17,500 रुपये जुर्माना*….. *दूध डेयरी, होटल, बेकरी और फल दुकानों की जांच; पनीर मिठाइयों के नमूने लिए*

रक्षाबंधन से पहले हरदा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, 17,500 रुपये जुर्माना
दूध डेयरी, होटल, बेकरी और फल दुकानों की जांच; पनीर-मिठाइयों के नमूने लिए

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छता पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं एसडीएम श्री अशोक डहेरिया के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।

संयुक्त दल ने दूध डेयरी, होटल, बेकरी एवं फल दुकानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था और डस्टबिन की उपलब्धता की जांच की। कार्रवाई के दौरान पनीर एवं मिठाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

निरीक्षण में कई दुकानों पर साफ-सफाई का अभाव तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन नहीं पाया गया। इस पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठानों में पर्याप्त डस्टबिन रखने तथा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रखने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!