Uncategorized

*मुंग खरीदी 5 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*…. . *किसानों के हक में कांग्रेस की मांग, मुंग खरीदी बढ़ाने समेत चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन*….. *मुंग खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग तेज, कांग्रेस ने सरकार को चेताया*….. *किसानों के साथ अन्याय बंद हो’मुंग खरीदी 5 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग*….

मुंग खरीदी 5 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष मोहन साईं के मार्गदर्शन एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम पठान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुंग खरीदी की सीमा बढ़ाने, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत तथा नगर में दूषित पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि हरदा जिला एवं खिरकिया तहसील कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां किसान वर्षभर तीन फसलों का उत्पादन करते हैं। ग्रीष्मकालीन मुंग यहां की प्रमुख नकदी फसल है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों तक सरकार द्वारा किसानों की पूरी उपज का समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाता था, लेकिन इस वर्ष खरीदी के लिए मात्र 25 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि मुंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 5 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

कांग्रेस नेताओं ने जिले में खाद वितरण के लिए लागू टोकन व्यवस्था को समाप्त कर सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम पठान ने कहा कि पिछले सप्ताह हुई भीषण अतिवृष्टि से खिरकिया क्षेत्र में किसानों की फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि एवं फसल बीमा का शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने खिरकिया नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति में तत्काल सुधार करने तथा भारी बारिश के दौरान जिन घरों को जलभराव से नुकसान हुआ है, उनकी क्षति की भरपाई नगर परिषद से कराने की भी मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, दुर्गादास पाटिल, गोविंद सुरमा, मयाराम यादव, आशुतोष कोठारी, भूपेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत, राजा केशरवानी, प्रद्युम्न कुशवाह, दीपक सोनी, राम विश्नोई, हार्दिक जायसवाल, राजेश जायसवाल, सुमित ओंकार, पूनम सेजकर, गणेश बघेल, प्रवीण पाटिल, रामविलास राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!