Uncategorized

*ग्राम कूड़ाव में इंसानियत की मिसाल, घायल हिरण के शावक को ग्रामीणों ने बचाया*….. *(देखे वीडियो)*…. *मूसलाधार बारिश में मानवता की मिसाल, ग्रामीणों ने घायल हिरण के शावक की बचाई जान*….. *कुत्तों के हमले से घायल हिरण के बच्चे को ग्रामीणों ने दिया नया जीवन*….. *(देखे वीडियो)* *बारिश में भीगते रहे ग्रामीण, बेजुबान हिरण के शावक की बचाने में जुटे*

मूसलाधार बारिश में ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत, घायल हिरण के शावक को बचाकर वन विभाग को सौंपने की तैयारी

रिपोर्ट:यश पांडे

ग्राम कुडावा में मानवता और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल देखने को मिली। जंगल से भटककर आए एक हिरण के शावक पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बूथ अध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शावक को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया।

लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने भीगते हुए बेजुबान जीव की सहायता की और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम सुबह गांव पहुंचकर घायल हिरण के शावक को अपने संरक्षण में लेकर उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई करेगी।

ग्रामीणों की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा संकट में फंसे बेजुबान जीवों की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!