*बड़नगर में विकास की गूंज: 37.50 लाख के पंचायत भवन का लोकार्पण*.. …. ..*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने पंचायतों को दी बड़ी सौगात*….. *राहुल माला जी जांगू के नेतृत्व में विकास को मिली रफ्तार, पंचायत भवन के लोकार्पण से ग्रामीणों में उत्साह*….. *कमल पटेल ने दी विकास की सौगात, बड़नगर में 37.50 लाख का पंचायत भवन जनता को समर्पित*….. *सरपंच राहुल माला जी जांगू और सचिव राहुल विश्नोई के प्रयास लाए रंग, पंचायत में हो रहे है विकास कार्य*

साढ़े 37 लाख की लागत से पंचायत भवन की सौगात, विकास को मिली नई गति
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया लोकार्पण, सरपंच राहुल माला जी जांगू एवं सचिव राहुल विश्नोई के प्रयासों की सराहना
रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया/बड़नगर। ग्राम पंचायत बड़नगर में ग्रामीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। लगभग 37.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम सेवा सदन (ग्राम पंचायत भवन) का लोकार्पण पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पंचायत भवन जैसे आधारभूत निर्माण ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बड़नगर में विकास कार्यों की जो गति दिखाई दे रही है, वह सराहनीय है और आने वाले समय में भी विकास का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
कमल पटेल ने विशेष रूप से सरपंच राहुल जांगू और पंचायत सचिव राहुल विश्नोई की सक्रियता एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों के प्रयासों से ग्राम पंचायत में अनेक जनहितैषी कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। पंचायत भवन का निर्माण भी उनकी दूरदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
ग्राम पंचायत बड़नगर में पिछले कुछ समय से सड़क, स्वच्छता, पेयजल एवं सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी पंचायत भवन के निर्माण को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत सदस्य कविता सुमित शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सरपंच राहुल जांगू ने कहा कि ग्रामवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और पंचायत सचिव राहुल विश्नोई के सहयोग से गांव में विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी बड़नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।




