*समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, कमल पटेल ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर हुए निराकरण*…. *जनता की फरियाद पर तुरंत कार्रवाई, समाधान दिवस में कमल पटेल ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश*….. *सैकड़ों समस्याएं, एक मंच पर समाधान :कमल पटेल का समाधान दिवस बना राहत का केंद्र*…… *जनता की आवाज बने कमल पटेल, समाधान दिवस में हुआ त्वरित निराकरण*


समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, कमल पटेल ने सुनी सैकड़ों लोगों की समस्याएं; मौके पर दिए निराकरण के निर्देश
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा। क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय स्थित कमल कुंज में आयोजित “समाधान दिवस” में आमजन का भारी जनसैलाब उमड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका श्री पटेल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, नगर पालिका, बिजली, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। किसी ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने की समस्या बताई तो किसी ने भूमि सीमांकन, नक्शा सुधार, खेत तक रास्ता, नाली निर्माण, बिजली सुविधा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखी।
श्री पटेल ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की तथा कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान तक पहुंचाना भी है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।
समाधान दिवस में दृष्टिहीन बालिका की शिक्षा सहायता, संबल योजना का लाभ, नल कनेक्शन, आवास की मांग, लीज नवीनीकरण, भूमि विवाद, पट्टों के वितरण, गंदे पानी की निकासी तथा ग्रामीण सड़कों से जुड़े कई मामलों पर भी सुनवाई की गई। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं गंभीरता से सुनने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू होने से बड़ी राहत मिली।




