*टीआई संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में छापा, चार कुप्पियों में भरी 60 लीटर महुआ शराब जब्त*….. *(देखे वीडियो)* *शराब माफियाओं पर शिकंजा: छीपाबड़ पुलिस की कार्रवाई में 12 हजार की अवैध शराब बरामद*…. *मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन, खिरकिया पुलिस ने पकड़ा अवैध महुआ शराब तस्कर* …… *अवैध कारोबारियों में हड़कंप, टीआई संतोष सिंह चौहान की टीम ने की बड़ी जप्ती*


खिरकिया टीआई संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई
60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया/छीपाबड़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खिरकिया क्षेत्र में लगातार सक्रिय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना छीपाबड़ के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से निर्मित 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा एसडीओपी राबर्ट गिरवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 जून 2026 को थाना छीपाबड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चारूवा निवासी एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर चारूवा रोड पर खड़ा है।
सूचना मिलते ही टीआई संतोष सिंह चौहान ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। पुलिस ने चारूवा रोड नहर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामचंद्र पिता मोतीराम भुसारे (58 वर्ष), निवासी ग्राम चारूवा बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार प्लास्टिक की कुप्पियों में रखी 15-15 लीटर की कुल 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 283/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
टीआई संतोष सिंह चौहान की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चल रही कार्रवाइयों के कारण शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में छीपाबड़ पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक सईद खान, शांतिलाल कुमरे, आरक्षक सौरभ सिंह राजपूत, उदयभान गुर्जर, चालक हेमूलाल जमरे, हीरालाल सोलंकी, आशीष खादीकर एवं उदयसिंह सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




