*पर्यावरण दिवस पर भाजपा का हरित संकल्प, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया वृक्षारोपण*…. *(देखे वीडियो)* *हरियाली से होगा भविष्य सुरक्षित, पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने लगाए पौधे*… *(देखे वीडियो)* *धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण*


पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी खिरकिया मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक सम्माननीय जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल प्रभारी जगदीश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष विनीत गीते एवं मंडल अध्यक्ष संजय यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
देखे वीडियो
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनके दायित्वों तथा संगठन की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखरेख करने की अपील की।

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की रणनीति तैयार करना रहा।
इस अवसर पर ओम प्रकाश चौहान, हेमंत राजपूत, विजय सोमानी, गोलू अग्रवाल, नारायण बिश्नोई, उत्तम तिवारी, राजेश गुप्ता, आदित्य तिवारी, राजू महिवाल, ज्ञानीराम महाजन, आनंद गौर, भगतराम धनगर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




