*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी बड़ी सौगात: नयापुरा में 25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन*….. *शहरों की तरह अब गांव भी चमकेंगे: कमल पटेल*…. …… *नयापुरा समेत आसपास के गांवों को बड़ी सौगात*….. ….. *ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: कमल पटेल ने नयापुरा में भवन, सड़क और बिजली की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा*…..


पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल से नयापुरा समेत आसपास के गांवों को बड़ी सौगात
25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, किसानों ने किया जोरदार स्वागत; सिंचाई, सड़क और बिजली समस्याओं पर भी दिया भरोसा
रिपोर्ट:यश पांडे


हंडिया। हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नयापुरा में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल से 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन पूर्व मंत्री कमल पटेल एवं सरपंच कमल सिंह राजपूत ने विधि-विधान से किया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि नयापुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग थी। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार से इसकी मंजूरी दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में भी ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।ओर कमल पटेल ने कहा अब शहरों की तरह गांवों में भी हर सुविधा मिलेगी ग्रामीण आंचल भी अब शहरों की तरह चमकेंगे
भूमिपूजन के बाद क्षेत्र के किसानों ने शहीद इलाप सिंह उद्वहन सिंचाई योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रयासों की सराहना की और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। किसानों ने कहा कि यह योजना क्षेत्र की खेती को नई मजबूती देगी और सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अतिक्रमण हटाने, 500 मीटर सड़क निर्माण और बिजली समस्या का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होने से परेशानी होती है और एक सब स्टेशन की आवश्यकता है। इस पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, सोनतलाई मंडल अध्यक्ष बंसीलाल पवार, मंडल महामंत्री प्रभुदयाल धनगर, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश ओझा, ललित उपाध्याय, जनपद सदस्य भीका देवड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं जैविक खेती करने वाले उन्नत किसान जयनारायण राय ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की सक्रिय पहल से नयापुरा सहित आसपास के गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।




