*बम्हनगांव में भालू की दस्तक से हड़कंप, रातभर खेतों में घूमता रहा वन्यजीव* *(देखे वीडियो)* *खिरकिया तहसील के ग्राम बम्हनगांव में वयस्क भालू से दहशत, किसानों ने रातभर डर में काटी रात*…. *(देखे वीडियो)* *खेतों में घूमता रहा भालू, बम्हनगांव के ग्रामीणों में भय का माहौल* *बम्हनगांव में भालू की एंट्री से दहशत*…. *(देखे वीडियो)* *मूंग की फसल की रखवाली कर रहे किसानों के सामने आया भालू, गांव में अलर्ट*..


बम्हनगांव में वयस्क भालू की दस्तक से दहशत, रातभर खेतों में घूमता रहा वन्यजीव
रिपोर्ट: यश पांडे
बीती रात हरदा जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम बम्हनगांव में एक वयस्क भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भालू देर रात तक गांव के आसपास और खेतों में घूमता रहा, जिससे मूंग की फसल की रखवाली कर रहे किसान भयभीत हो गए।
देखे वीडियो
रात्रि में ग्रामीणों को दिखा
सुबह होने पर भी दिखा भालू
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि रात में पहुंचे कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन तक नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारियों के पास टॉर्च जैसी जरूरी व्यवस्था भी नहीं थी, जिसके कारण भालू की सही तरीके से निगरानी नहीं हो सकी।
ग्रामीणों समाज सेवी ओमप्रकाश चौहान का कहना है कि भालू अभी भी खेतों के आसपास घूम रहा है, जिससे किसानों और खेतों में काम करने वाले लोगों में लगातार भय बना हुआ है। गांव के लोगों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
पत्रकार भजनलाल विश्नोई ने भी फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों से बात की है ओर गांव वालो से अपील की है जंगल से लगे गांवों में वन्यजीव आ जाते है सावधानी रखे ओर उनका संरक्षण भी करे
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि स्थिति गंभीर है और समय रहते विभाग ने सतर्कता नहीं दिखाई तो बड़ा हादसा हो सकता है।




