*समाधान दिवस की गूंज: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने की कमल पटेल की जनसेवा की सराहना*…. *समाधान दिवस बना जनता की उम्मीद, कमल पटेल कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण*….. *हर शनिवार जनता के बीच पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, समाधान दिवस में मिल रहा समस्याओं का तुरंत हल*….. *जनसेवा की मिसाल: कमल पटेल के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान*


*समाधान दिवस की गूंज: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने की कमल पटेल की जनसेवा की सराहना*….
*समाधान दिवस बना जनता की उम्मीद, कमल पटेल कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण*…..
*हर शनिवार जनता के बीच पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, समाधान दिवस में मिल रहा समस्याओं का तुरंत हल*…..
*जनसेवा की मिसाल: कमल पटेल के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान*
रिपोर्ट: यश पांडे
हरदा जिले में पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल द्वारा प्रत्येक शनिवार आयोजित किए जाने वाले “समाधान दिवस” पर एक कार्यक्रम में विहार से पधारे
लोकप्रिय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कमल पटेल की इस अनूठी पहल की खुलकर सराहना की।




पूर्व केंद्रित मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कमल पटेल एक सच्चे जनसेवक हैं, जो जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस जैसी पहल लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास को भी बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हों। कमल पटेल ने किसानों, युवाओं और ग्रामीणों के हित में लगातार कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
हर शनिवार आयोजित होने वाले समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी पहुंचकर अपनी समस्याएं रखते हैं, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। क्षेत्र की जनता भी इस पहल की सराहना कर रही है।




