Uncategorized

*हर चेहरे पर मुस्कान मेरी जिम्मेदारी”: डेडगांव तक पहुंची कमल पटेल की सिंचाई क्रांति*…. …///// *जयमालपुरा कालधड़ पिपल्या भारत से डेडगांव तक सिंचाई क्रांति का विस्तार, कमल पटेल बोले अब हर खेत तक पहुंचेगा पानी*…../// *(देखे वीडियो)* *बिना बिजली बिल की हम देंगे सिंचाई ;कमल पटेल*……. *पूर्व मंत्री कमल पटेल की किसान हितैषी पहल: डेडगांव, दामोदरपुरा और कानपुरा में सिंचाई विकास की नई शुरुआत*……. *(देखे वीडियो)*. ….//////// *खेती बनेगी लाभ का धंधा: कमल पटेल ने शुरू की एचडीपी पाइपलाइन, किसानों में खुशी की लहर*…. …….///// *गांव-गांव पहुंच रही सिंचाई क्रांति, कमल पटेल बोले अब बदलेगा ग्रामीण जीवन स्तर*

किसान हितैषी कमल पटेल की पहल: डेडगांव तक पहुंची सिंचाई क्रांति, बोले हर चेहरे पर मुस्कान लाना अब मेरी जिम्मेदारी

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

हरदा जिले में सिंचाई क्रांति का विस्तार लगातार जारी है। ग्राम जयमालपुरा, कालधाड़ और पिपल्या भारत के बाद अब ग्राम डेडगांव, दामोदरपुरा एवं कानपुरा तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने भगवान बलराम पंप क्रमांक-4 की एचडीपी पाइपलाइन का शुभारंभ कर किसानों को बड़ी सौगात दी।


इस अवसर पर कमल पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हर चेहरे पर मुस्कान लाना अब मेरी जिम्मेदारी है। खेती अब घाटे का नहीं बल्कि लाभ का धंधा बनेगी। आने वाली पीढ़ियों को बिना बिजली बिल के सिंचाई का पानी मिलेगा और गांवों का जीवन स्तर भी अब शहरों की तरह बदलेगा

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक क्षेत्र के हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे किसानों को सिंचाई संकट से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने किसानों के बेटों-बेटियों की शिक्षा और ग्रामीण आर्थिक समृद्धि को भी इस परियोजना का बड़ा उद्देश्य बताया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कमल पटेल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों में सिंचाई परियोजना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। किसानों ने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से खेती की लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल टाटू, बाबा मीणा, भूपेंद्र गंगराड़े, राहुल धारे, राकेश पुनासे, जयनारायण रघुवंशी, ओमकार पटेल, विजय राजपूत, अशोक पवार, रामचंद्र गुर्जर, ओमप्रकाश सोलंकी, ओम शर्मा, शिवराज सिंह, मनीष चौहान, शंकर सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह राजपूत, विनोद पटेल, उपसरपंच दगडू पटेल, बालकृष्ण धारे, नर्मदा प्रसाद धारे, गरीबनाथ, नेमीचंद गौर, अनूप सौनेर चंद्रसिया सावलिया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र में कृषि विकास और किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!