Uncategorized

*कालधाड़ में सिंचाई क्रांति का शुभारंभ: कमल पटेल ने किया गंजाल-मोरन परियोजना का भूमि पूजन*…. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की बड़ी सौगात: कालधाड़ के खेतों तक पहुंचेगा बिना बिजली बिल सिंचाई पानी*…. *ग्राम कालधाड़ में विकास की नई धारा: गंजाल-मोरन परियोजना से बदलेगी किसानों की तकदीर*…. ….. *(देखे वीडियो)* *कालधाड़ बना सिंचाई क्रांति का केंद्र: कमल पटेल ने किसानों को दी बड़ी सौगात*…. ….. *(देखे वीडियो)* *खेत-खेत पहुंचेगा पानी, किसान होंगे खुशहाल: कालधाड़ में कमल पटेल का बड़ा ऐलान*…..

 

कालधाड़ में सिंचाई क्रांति की शुरुआत: कमल पटेल ने किया गंजाल-मोरन परियोजना का भूमि पूजन

 

रिपोर्ट:यश पांडे

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के ग्राम कालधाड़ में पहुंचकर गंजाल-मोरन सिंचाई परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

देखे वीडियो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल पटेल ने कहा कि वर्ष 2026 तक क्षेत्र के सभी खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को बिना बिजली बिल के सिंचाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी और कृषि उत्पादन में बड़ा बदलाव लाएगी।

 

उन्होंने बताया कि ग्राम जयमालपुरा से शुरू हुई सिंचाई क्रांति अब ग्राम कालधाड़ तक पहुंच चुकी है और आने वाले समय में यह गांव पूर्णतः सिंचित गांव के रूप में नई पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क, मोबाइल नेटवर्क और अन्य मूलभूत समस्याओं की जानकारी भी दी। इस पर कमल पटेल ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष संजय यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु मोरी, उत्तम तिवारी, दीपक माहेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरपंच ओम राजपूत, आत्माराम सोलंकी, मोहनदास भायरे, सुशील भायरे मंडल उपाध्यक्ष जगदीश मुकाती, दुर्गाप्रसाद राजपूत, जयपाल सिसोदिया, संतोष राजपूत, मुल्लू पवार, शंकरलाल मुकाती, सुरेश सेन, ओमप्रकाश पाटिल, रविशंकर निकुम, लालू गुर्जर, दुर्गेश पवार, श्रीकिशन राजपूत, केदार गुर्जर, राजा सोलंकी, जयनारायण वेश सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!