*समाधान दिवस में पूर्व मंत्री कमल पटेल का जनसेवा संकल्प, सुनी समस्याएं और किया त्वरित निराकरण*….. *कमल कुंज में समाधान दिवस कमल पटेल ने जनता की समस्याओं का मौके पर किया समाधान*….. *अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संकल्प: समाधान दिवस में कमल पटेल ने सुनी जनसमस्याएं*….. …… *पूर्व मंत्री कमल पटेल बोले जनसमस्याओं का समाधान ही भाजपा की सच्ची सेवा*

समाधान दिवस में कमल पटेल ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया त्वरित निराकरण
रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा। आज कमल कुंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदा में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।


इस अवसर पर कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तभी सच्चे अर्थों में जनसेवा सफल होती है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना ही भाजपा की कार्यशैली और सेवा का मूल मंत्र है। समाधान दिवस के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




