Uncategorized

*हरदा में विधायक आर के दोगने पर जातिगत अपमान के आरोप, कातिया समाज ने खोला मोर्चा*…. *(देखे वीडियो)*… *तेजाजी चौक पर प्रदर्शन, विधायक दोगने के खिलाफ नारेबाजी*…. *विधायक दोगने को 3 दिन का अल्टीमेटम, कार्रवाई की मांग* ……… *समाज के पदाधिकारी पर विधायक दोगने की आपत्ति जनक टिप्पणी का है आरोप*

हरदा में कातिया समाज का प्रदर्शन: कांग्रेस विधायक डॉ. आर.के. दोगने का पुतला दहन, एफआईआर की मांग

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा, 6 मई 2026। हरदा के तेजाजी चौक पर बुधवार को कातिया समाज के लोगों ने कांग्रेस विधायक डॉ. आर.के. दोगने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया और उन पर समाज के युवा नेता राहुल पवारे को सार्वजनिक रूप से ‘अपमानित करने का आरोप लगाया।

देखे वीडियो 

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राहुल पवारे कातिया समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति युवा संगठन के भी प्रदेशाध्यक्ष हैं। समाज ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा उन्हें अपमानित किए जाने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

बताया गया कि 3 मई को हरदा जिला अस्पताल में एक आदिवासी युवक रामदास कोरकू के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान राहुल पवारे ने प्रशासनिक अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर सवाल उठाया, जिस पर विधायक डॉ. दोगने नाराज हो गए और कथित रूप से उन्हें अपमानजनक शब्द कहे।

समाज का आरोप है कि विधायक राहुल पवारे को दलित समाजसेवी के रूप में जानते थे, इसके बावजूद जातिगत हीन भावना से प्रेरित होकर उनका अपमान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना का वीडियो भी मौजूद है।

कातिया समाज ने विधायक डॉ. आर.के. दोगने के खिलाफ दुर्व्यवहार और जातिगत अपमान के आरोप में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!