Uncategorized

*जयमलपुरा से हरदा में सिंचाई क्रांति का आगाज़* ….. *पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रयास सफल, शुरू हुई गंजाल-मोरंड परियोजना*….. *(देखे वीडियो)*….. *हर खेत को पानी: हरदा में ऐतिहासिक शुभारंभ*….. *(देखे वीडियो)* *जयमलपुरा बना इतिहास का गवाह, सिंचाई युग शुरू*….. *किसानों के चेहरे खिले, गंजाल मोरंड परियोजना शुरू* ….. *कमल पटेल का संकल्प पूरा, हरदा में सिंचाई क्रांति*…… *केंद्रीय मंत्री उइके की मौजूदगी में हरदा को विकास का तोहफा* …. *हरदा बनेगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला*…. *जनसैलाब के बीच विकास का नया अध्याय शुरू*….. *गांव-गांव पानी, खेत-खेत हरियाली*…..

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा, 3 मई 2026। हरदा जिले के किसानों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब ग्राम जयमलपुरा, तहसील खिरकिया में बहुप्रतीक्षित गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों किसान, महिलाएं, मजदूर एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास डी.डी. उइके शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने की। मंच पर अनेक जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

 

 पटेल बोले – अब हर खेत में फसलें लहलहाएंगी

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह परियोजना हरदा जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। अब खेत-खेत में फसलें लहलहाएंगी और सीमांत व लघु किसानों को भी सिंचाई सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प हमेशा किसान, खेत और गांव के विकास का रहा है। पक्की सड़क, बिजली और अब हर खेत तक पानी पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है।

 

विधायक दोगने के आरोपों पर कमल पटेल का पलटवार

कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक आर.के. दोगने के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि मेरे द्वारा किए जा रहे प्रत्येक विकास और किसान हितैषी कार्य को फर्जी बताया जाता है। आप नहीं चाहते कि किसानों का विकास हो। ये सभी योजनाएं मेरी मेहनत और संघर्ष का परिणाम हैं। हरदा की जनता सब जानती है।

उन्होंने कहा कि विधायक दोगने के घर के सामने तक की सड़क हमने बनवाई है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार है, इसलिए विकास की गति लगातार बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री उइके बोले – कमल पटेल के प्रयासों से विकास संभव

केंद्रीय मंत्री डी.डी. उइके ने विधायक दोगने के आरोपों को हास्यपद बताते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से ही क्षेत्र में बड़े विकास कार्य हुए हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

किसानों और महिलाओं की भारी भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाइयों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने कमल पटेल का नागरिक अभिनंदन किया और स्वागत समारोह आयोजित किया। क्षेत्रवासियों ने इसे हरदा जिले के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया।

भोजन प्रसादी और अनुशासित आयोजन

शुभारंभ समारोह के बाद विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता की। आयोजन की व्यवस्थाएं भव्य और अनुशासित रहीं।

हरदा बनेगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला

गंजाल-मोरंड परियोजना के शुरू होने से हरदा जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले को शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। किसानों ने कहा कि यह योजना आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि का द्वार खोलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!