*खंडवा जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की नागरिकों से ‘स्वगणना’ अपनाने की अपील*….. *(देखे वीडियो)*


रिपोर्ट:यश पांडे
खंडवा। जिले में आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने एक वीडियो संदेश जारी कर जिले के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
देखे वीडियो
कलेक्टर ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी मूलभूत जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहां सरल प्रक्रिया के जरिए जनगणना में शामिल हुआ जा सकता है।
उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पोर्टल पर दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी आंकड़ों के लिए ही किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह डिजिटल पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनाएगी।
प्रशासन का मानना है कि ऑनलाइन स्वगणना से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की सटीकता भी बढ़ेगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
अंत में उन्होंने संदेश दिया कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है—इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।




