Uncategorized

*खिरकिया में स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण, संयुक्त संचालक श्री बेलिया ओर नगर परिषद अध्यक्ष की विकास कार्यों को लेकर चर्चा*…… *बेलिया के दौरे से खिरकिया को नई उम्मीद, बस स्टैंड और कार्यालय भवन पर जल्द होगा निर्णय*

खिरकिया में स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण, भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री बेलिया का दौरा

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर में शनिवार, 4 अप्रैल को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री सुरेश बेलिया का आगमन हुआ। उनके दौरे के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

नगर आगमन पर स्थानीय विश्राम गृह में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा एवं उपयंत्री विष्णु यादव द्वारा श्री बेलिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर की विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा ने खिरकिया में बस स्टैंड, गीता भवन तथा नगरीय निकाय के नवीन कार्यालय भवन निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर संयुक्त संचालक से चर्चा की। उन्होंने इन कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

इस पर श्री बेलिया ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!