*39 वर्षों की सेवाओं के बाद शिक्षक महेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह सम्पन्न*


39 वर्षों की सेवाओं के बाद शिक्षक महेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया। नगर के वरिष्ठ शिक्षक श्री महेश कुमार शुक्ला के 39 वर्ष 9 माह की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को नवीन मांगलिक भवन, राजपूत परिषद, आनंद नगर खिरकिया में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.पी.सी. श्री बलवंत पटेल एवं विशेष अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य श्रीमती रचना राय मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.ई.ओ. प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रदीप रिखारिया ने की।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा श्री शुक्ला का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने उनके शिक्षण कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर सहकर्मी शिक्षकगण, परिजन, मित्र एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्री शुक्ला के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है शिक्षक महेश शुक्ला के बचपन के मित्र ओर सामाजिक बंधु भी कार्यक्रम में शामिल हुए
कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सहभागिता की। समारोह भावुक एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।




