Uncategorized

*भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जोशपूर्ण संबोधन, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह*……… *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का हरदा में हुआ स्वागत अभिनंदन* *हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का मंत्र*

हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का मंत्र

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत हरदा नगर मंडल द्वारा रेवा गार्डन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 28 से 29 मार्च तक किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग कुल 8 सत्रों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के साथ प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने पार्टी की कार्य पद्धति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। तृतीय सत्र में दीपक नेमा ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला।

चतुर्थ सत्र में अशोक पारासर ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाई, जबकि पंचम सत्र में बसंत सिंह राजपूत ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम की महत्ता बताई। छठवें सत्र में डॉ. प्रभुराम चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी साझा की। सप्तम सत्र में देवी सिंह शांखला ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर विचार रखे।

समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जो राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बड़े दिल के साथ काम करना चाहिए, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए तथा उनसे निरंतर मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता किसी कारणवश दूर या नाराज हो गया है, तो उसे पुनः जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। अपनी भूलों को याद रखते हुए और दूसरों की गलतियों को क्षमा कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समापन सत्र में हेमंत खंडेलवाल, कमल पटेल, डॉ. प्रभुराम चौधरी, भरत राजपूत, राजेश वर्मा, गजेंद्र शाह, देवी सिंह शांखला, बसंत राजपूत, राजेश गोदारा, मनीष निशोद, नितेश बादर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!