Uncategorized

….. *हरदा में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन*…….. *जिला कलेक्टर के आदेश पर फूड सेफ्टी विभाग का अचौक निरीक्षण* *हरदा में ताबड़तोड़ सैंपलिंग: होटल बागवान, पुरोहित स्वीट्स, राजस्थान मिष्ठान भंडार समेत कई जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए*……. …….. *मिठाई, तेल और मसालों पर सख्ती: हरदा में बागवान होटल, पुरोहित स्वीट्स, श्री राम ऑयल इंडस्ट्रीज सहित कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए*……

 

हरदा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाइयों, तेल और मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच हेतु भोपाल की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।

कार्रवाई के तहत होटल बागवान से बनी हुई तुअर दाल और ग्रेवी, पुरोहित स्वीट्स से श्रीखंड एवं बेसन लड्डू, जालाराम इंडस्ट्रियल एरिया से तेल का सैंपल, राजस्थान मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा तथा श्री राम ऑयल इंडस्ट्रीज से सोयाबीन तेल के दो सैंपल लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से भी विभिन्न दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान मावा कतली, मावा पेड़ा, मलाई पेड़ा, केसर पेड़ा, मिल्क केक, सोया तेल, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बटर, श्रीखंड, काजू कतली, लस्सी और रसमलाई सहित कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम अशोक डहरिया, नायब तहसीलदार हिमांशु परते, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, केमिस्ट हेमंत कीर एवं सहायक ब्रजेश पटेल मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!