Uncategorized

*राम नवमी पर भक्ति की गूंज: खिरकिया के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ भव्य आरती हुई*……. *(देखे वीडियो)* ……… *भक्ति और आस्था का संगम: संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य राम नवमी उत्सव*…. *(देखे वीडियो)*

 

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। राम नवमी के पावन अवसर पर खिरकिया रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया, जिससे पूरा क्षेत्र राम नाम की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति का पाठ कर भगवान से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में राम नवमी का यह उत्सव भव्य और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने सभी भक्तों के मन में आस्था और उल्लास का संचार किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!