Uncategorized

*एडवोकेट कमलेश सेजकर बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरदा के जिलाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ने किया जोरदार स्वागत*….. ….*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुभकामनाएं दी*

एडवोकेट कमलेश सेजकर बने अनुसूचित जाति मोर्चा हरदा के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट: यश पांडे
हरदा। जिला पंचायत सदस्य एवं निर्माण समिति के सभापति कमलेश सेजकर एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा हरदा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा की गई।

नियुक्ति के उपरांत पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलेश सेजकर का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री बसंत राजपूत, राजेश गोदारा, मनीष निषोद, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमोडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, कविता सुमित शर्मा, जयश्री लीलाधर बांके सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों चारवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, हरदा मंडल अध्यक्ष नितेश वादर, खिरकिया मंडल अध्यक्ष संजू यादव, सिराली मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत खिरकिया के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहलाद पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष सुदीप पटेल, कृषि उपज मंडी खिरकिया के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण देवड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

सभी ने एडवोकेट कमलेश सेजकर के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!