*कोटा में जाट समाज का गौरव समारोह: कमल पटेल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान*..,… *जाट समाज सम्मान समारोह में गूंजा एकता का संदेश पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने समाज के युवाओं को प्रोत्साहित किया*….. ….. …. *सम्मान, संकल्प और सामाजिक एकता का संगम: कोटा में भव्य आयोजन*….. *कमल पटेल की मौजूदगी में जाट समाज का भव्य सम्मान समारोह संपन्न* …….. *जाट समाज के होनहारों का हुआ सम्मान, कोटा बना गौरव का साक्षी*


कोटा में जाट समाज सम्मान समारोह: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने समाजजन को किया सम्मानित
रिपोर्ट: यश पांडे


कोटा (राजस्थान)। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने राजस्थान के कोटा जिले में वीर सूरजमल टाइम्स द्वारा आयोजित “जाट समाज सम्मान समारोह” में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए समाज की एकता, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में बढ़ती भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में शासकीय सेवाओं में पदस्थ समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कमल पटेल ने सभी सम्मानित जनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने वीर सूरजमल टाइम्स के सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, श्री सुभाष चौधरी (हिसार, हरियाणा), डीएसपी आरपीएफ कोटा श्री ओमप्रकाश रावत, जिला कलेक्टर कोटा श्री अशोक चौधरी, जिला प्रमुख श्री माधवलाल, एएसपी कोटा श्री अंकित कुड़ी तथा श्री ब्रजेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




