Uncategorized

*जन्मदिन बना सेवा का पर्व: संत सिंगाजी महाराज कथा वाचक सचिव सुरेश राजपूत ने गौ सेवा से दिया अनूठा संदेश* ….. *केक नहीं, गौ सेवा से मनाया जन्मदिन: सुरेश राजपूत की प्रेरणादायी पहल*…… …….. *दिखावे से दूर, सेवा से जुड़ा जन्मदिन: संत सुरेश राजपूत की सराहनीय पहल*…. …….. *देखे वीडियो* …. *जन्मदिन पर गौ सेवा का संकल्प: संत सुरेश राजपूत की पहल बनी प्रेरणा*

जन्मदिन पर गौ सेवा का अनूठा संदेश: संत सुरेश राजपूत ने किया प्रेरणादायी कार्य

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया/सांगवा।
संत परंपरा और सेवा भावना को जीवंत करते हुए संत सिंगाजी महाराज के भक्त, कथा वाचक एवं कुशल परचरी प्रवक्ता संत श्री सुरेश राजपूत (सचिव), सांगवा ने अपने जन्मदिवस को एक अनूठे और प्रेरणादायी रूप में मनाया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर गौ माता की सेवा करते हुए समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि “गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं।

जन्मदिन के मौके पर संत सुरेश राजपूत ने गौशाला में पहुंचकर गौ माताओं को खली के बोरे, 50 किलोग्राम गुड़, फल, एक कट्टी नमक तथा 6 टैंक भूसा दान किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं गौ सेवा कर न केवल पुण्य अर्जित किया, बल्कि उपस्थित लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित किया।

 

कथावाचक श्री सुरेश राजपूत ने कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित हो गए हैं, वहीं जरूरत है कि ऐसे अवसरों को सेवा, दान और पुण्य कार्यों से जोड़ा जाए। गौ माता की सेवा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इस प्रेरणादायी पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने खास दिन को इस तरह सेवा कार्यों में लगाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है।

युवा समाज सेवी अभिषेक पटेल सांगवा ने इसे अनुकरणीय माना और गौ सेवा को अत्यंत पुण्य कार्य बताया साथ की कथा वाचक सुरेश राजपूत की इस पहल को जन जन तक पहुंचाने की अपील की

अंत में सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने संत श्री सुरेश राजपूत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

🚩 “जय गुरु सिंगाजी महाराज” 🚩

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!