*खिरकिया में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय नागरिकों व्यापारियों की बैठक आज, अधिसूचना के बाद आपत्तियों पर होगा विचार*


*खिरकिया में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय नागरिकों व्यापारियों की बैठक आज, अधिसूचना के बाद आपत्तियों पर होगा विचार*
रिपोर्ट:यश पांडे
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। खिरकिया में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के संबंध में धारा 4 के तहत अधिसूचना जारी होने के बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने को लेकर पहल शुरू हो गई है। इसी विषय पर चर्चा और आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया है।
कल देर शाम एडवोकेट मनीष मोनू तिवारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक सूचना के रूप में मेसेज किया गया उसके बाद हमने उनसे चर्चा की उन्होंने बताया हमने नगर के नागरिकों को इस पर चर्चा ओर सुझाव के लिए बुलाया है
बैठक आज 14 मार्च (शनिवार) को रात्रि 8:30 बजे माहेश्वरी भवन खिरकिया में आयोजित होगी। आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों एवं प्रभावित लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और विचार रखने का आग्रह किया है, ताकि अधिसूचना के संबंध में आवश्यक आपत्तियां समय पर दर्ज कराई जा सकें।
बैठक में रेल ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े संभावित प्रभावों, आपत्तियों की प्रक्रिया और सामूहिक निर्णय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।




