*मनरेगा उपायुक्त का हरदा दौरा: पंचायत भवन निर्माण और “एक बगिया मां के नाम” योजना का किया निरीक्षण*…… ……. *निर्माणाधीन पंचायत भवनों का उपायुक्त ने लिया जायजा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश* *मनरेगा उपायुक्त विशाल सिंह पहुंचे हरदा, पंचायत भवन व वृक्षारोपण कार्यों का किया निरीक्षण*….. *हरदा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश*


उपायुक्त मनरेगा ने पंचायत भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा, 11 मार्च 2026।
उपायुक्त मनरेगा परिषद भोपाल श्री विशाल सिंह ने हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर निर्माणाधीन अटल सेवा सदन, पंचायत भवन एवं “एक बगिया मां के नाम” परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद पंचायत खिरकिया, टिमरनी एवं हरदा की ग्राम पंचायत लोनी, बड़नगर, बरकला, गोंदागांवकला, सोनखेड़ी, जामली दमामी तथा खेड़ीनीमा में पंचायत भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक सुझाव दिए।
उपायुक्त श्री सिंह ने “एक बगिया मां के नाम” परियोजना के तहत स्व-सहायता समूह की पात्र हितग्राही महिलाओं के खेतों पर किए जा रहे फेंसिंग एवं वृक्षारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंचायत भवनों का निर्माण निर्धारित प्राक्कलन और समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही “एक बगिया मां के नाम” परियोजना के अंतर्गत वृक्षारोपण और फेंसिंग के कार्य तत्काल प्रारंभ कराए जाएं, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शीघ्र पहुंच सके।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मनरेगा, उपयंत्री, संबंधित ग्राम पंचायत का अमला तथा ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।




