*किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: गेहूं खरीदी पर ₹40 बोनस, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी*….. *सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने की घोषणा* ….. *(देखे वीडियो)* *प्रदेश सरकार का किसान हित में बड़ा फैसला: गेहूं पर ₹40 बोनस, उड़द पर ₹600 प्रोत्साहन*….. *सरकार का किसान हितैषी निर्णय: गेहूं पर बोनस और दिन में सिंचाई के लिए बिजली*…..

किसानों के लिए बड़ी राहत: गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी
रिपोर्ट: यश पांडे
देखे वीडियो
भोपाल। प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए किसानों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने गेहूं खरीदी पर बोनस देने तथा पंजीयन तिथि बढ़ाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार गेहूं खरीदी पर किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। इसके साथ ही गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले सकें।
इसके अलावा उड़द खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने की भी घोषणा की गई है। किसानों को उड़द की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके और आगामी फसल की तैयारी भी सुचारु रूप से हो सके।
सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। इससे किसानों को रात के समय सिंचाई करने में होने वाली परेशानियों और जोखिम से राहत मिलेगी।
सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश का किसान मजबूत और समृद्ध बन सके।




