Uncategorized

*खिरकिया में परशुराम सेना द्वारा फाग महोत्सव 6 मार्च को, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुष्प होली होगी आकर्षण*

 

खिरकिया में परशुराम सेना द्वारा फाग महोत्सव 6 मार्च को, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुष्प होली होगी आकर्षण

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। फाग उत्सव के पावन अवसर पर परशुराम सेना खिरकिया द्वारा 6 मार्च शुक्रवार को फाग महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कच्छ कड़वा मांगलिक भवन (गुजराती धर्मशाला) खिरकिया में आयोजित होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रारंभ होंगी, जिसमें होली के पारंपरिक गीत, भजन और रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

दोपहर 4 बजे स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। वहीं 4:30 बजे वृंदावन की तर्ज पर पुष्प होली खेली जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे भगवान की महाआरती के साथ होगा।

परशुराम सेना खिरकिया के पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर फाग के रंगों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लें तथा आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!