Uncategorized

*आत्मनिर्भर किसान से समृद्ध राष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज़ का ग्राम बेड़ियांकला में प्रेरक आयोजन*….. *खुशहाल भारत की शान – आत्मनिर्भर किसान” थीम पर बेड़ियांकला में सजा आध्यात्मिक महोत्सव*…. ….. *गांव बने गोकुल: ब्रह्माकुमारीज़ ने दिया आत्मनिर्भरता और संस्कारों का संदेश*….. *परमात्म रंग में रंगी होली: बेड़ियांकला में आध्यात्मिक उत्सव और किसान जागरण*…. …… *प्रकृति की पुकार” नृत्य नाटिका के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प*

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ग्राम बेड़ियांकला में भव्य कार्यक्रम

रिपोर:यश पांडे

खुशहाल भारत की शान – आत्मनिर्भर किसान की थीम को लेकर ग्राम बेड़ियांकला में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिराली उपसेवाकेंद्र से पधारी बी.के. भव्यता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की आत्मा हमारे किसान हैं। जब किसान सशक्त, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर होगा, तभी राष्ट्र सच्चे अर्थों में समृद्ध बनेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने गांवों को गोकुल गांव के रूप में विकसित करें, जहां शांति, पवित्रता, सहयोग और संस्कारों की सुगंध व्याप्त हो।

कार्यक्रम के अंतर्गत होली महोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरदा सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. किरण दीदी ने कहा कि हमें केवल स्थूल रंगों से नहीं, बल्कि परमात्म रंग—ज्ञान, सुख, शांति और आनंद से अपने जीवन को रंगना चाहिए। विकारों और अशुद्धियों का त्याग कर सर्व के प्रति शुभ भावना एवं शुभकामनाएं देकर ही सच्ची होली मनाई जा सकती है।

हंडिया सेवास्थान से पधारी बी.के. भारती दीदी ने ब्रह्माभोजन का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रभु प्रसाद हमारे तन और मन दोनों को शुद्ध करता है। अतः इसके प्रत्येक कण का सम्मान करते हुए श्रद्धा और भावना से इसे स्वीकार करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान “प्रकृति की पुकार” नामक सुंदर नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई, जिसमें वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता, शाश्वत यौगिक खेती का महत्व, नशा मुक्त भारत का संकल्प एवं स्वच्छ भारत–सुंदर समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया गया। साथ ही नन्हीं बालिकाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।

इस अवसर पर हरदा जिले के गोलापुरा, टिमरनी, सिराली, रहटगांव, हंडिया एवं खिरकिया तहसीलों से पधारी ब्रह्माकुमारी दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन बी.के. राजेश भाई जी ने सुव्यवस्थित रूप से किया।

कार्यक्रम के समापन पर खिरकिया उपसेवा केंद्र प्रभारी बी.के. उषा बहन जी ने सभी दीदीयों एवं उपस्थित भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने ब्रह्माभोजन का पावन प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!