Uncategorized

*हरदा-खिरकिया माहेश्वरी महिला मंडल का गठन: सुनीता तोषनीवाल अध्यक्ष, रागिनी तोषनीवाल सचिव बनीं*…… *गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ महिला मंडल गठन, सुनीता तोषनीवाल को अध्यक्ष की कमान*….. …… *हरदा-खिरकिया में महिला शक्ति का संगठित स्वरूप, नई कार्यकारिणी घोषित* …… *महेश्वरी महिला मंडल में नई ऊर्जा का संचार, सुनीता तोषनीवाल को नेतृत्व की जिम्मेदारी*

 

हरदा-खिरकिया माहेश्वरी महिला मंडल का गठन सम्पन्न

रिपोर्ट:यश पांडे

 

हरदा। हरदा जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में हरदा-खिरकिया माहेश्वरी महिला मंडल की चयन प्रक्रिया गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

 

चयन प्रक्रिया प्रादेशिक कोषाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती उर्मिला जी सादानी तथा अखिल भारतीय सदस्य चुनाव अधिकारी मधु जी छापरवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्तमान जिला अध्यक्ष गोपी जी तोषनीवाल की विशेष उपस्थिति रही।

नवगठित पदाधिकारी इस प्रकार हैं

संरक्षिका गोपी जी तोषनीवाल एवं उर्मिला जी सादानी

अध्यक्ष – सुनीता जी तोषनीवाल

सचिव – रागिनी तोषनीवाल

उपाध्यक्ष – ललिता राठी एवं विद्या बांगड़

कोषाध्यक्ष – शोभा बांगड़

सह सचिव – वर्षा टावरी

संगठन मंत्री – शोभना मोहता

सांस्कृतिक सचिव – दीप्ति बियानी

प्रचार मंत्री – रजनी सोनी

चयनित सभी पदाधिकारियों का पूर्व चयनित सदस्य एवं स्थानीय अध्यक्ष अनीता राठी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम में रेखा मोहता, जया बाहेती, जानकी बजाज, साधना काबरा, सजनी चांडक, जानकी पुष्पा जी चांडक, मधु बांगड़, हेमा मूंदड़ा, लता हेड़ा, सोनल धूपड़, आजाद तोषनीवाल, रतन देवी मुंदड़ा एवं निश्चल राठी सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!