*इंपीरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया में प्रतिभा का सम्मान, दीपक माहेश्वरी ने निभाया वादा*


इंपीरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया में प्रतिभा का सम्मान, दीपक माहेश्वरी जी ने निभाया वादा
रिपोर्ट:यश पांडे

इंपीरियल पब्लिक स्कूल, खिरकिया में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आदरणीय दीपक माहेश्वरी जी ने एक सराहनीय घोषणा की थी। उन्होंने घोषणा की थी कि विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹5000 की प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से प्रदान करेंगे।
इसी कड़ी में आज कुमारी आरती, पिता श्री गंगाविशन राजपूत, निवासी छीपाबड़, जिन्होंने कक्षा 10वीं में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, उन्हें आदरणीय दीपक माहेश्वरी जी द्वारा ₹5000 की नगद राशि से सम्मानित किया गया।
इस प्रेरणादायी पहल के लिए इंपीरियल पब्लिक स्कूल परिवार एवं राजपूत परिषद खिरकिया की ओर से आदरणीय दीपक माहेश्वरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।




