,*बेमौसम बारिश से अन्नदाता बेहाल, किसानों के हक़ में आगे आए कमल पटेल*….. *किसान की क्षति राष्ट्र की क्षति: कमल पटेल*…. *(देखें वीडियो)* *प्राकृतिक आपदा में किसानों के साथ खड़े कमल पटेल, बीमा-राहत का दिलाया भरोसा*…… *अतिवृष्टि ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की आवाज़ बने कमल पटेल*…. ….*संकट में अन्नदाता, फसल बीमा और राहत के लिए सक्रिय हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*……… *राजस्व मंत्री रहते धारा 6(4) में करवाया था संशोधन*…. …… *प्राकृतिक आपदा पर पहली बार किसानों को मिली थी राहत राशि* …. *(देखे वीडियो )*





बेमौसम बारिश से किसानों की फसल तबाह, बीमा क्षतिपूर्ति के लिए आगे आए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में गत रात्रि हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता गहरी चिंता में है।


किसानों की इस विपदा को देखते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल किसानों के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बीमा एवं राहत राशि दिलाने के लिए वे मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।
कमल पटेल ने कहा कि वे पहले भी किसानों की हर मुसीबत में उनके साथ खड़े रहे हैं और पूर्व में अनेक किसानों को फसल बीमा का लाभ दिला चुके हैं। उन्होंने राजस्व मंत्री रहते हुए राजस्व की धारा 6(4) में संशोधन कर प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर राहत राशि एवं बीमा का प्रावधान सुनिश्चित कराया था।
उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम अपने सभी किसान साथियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। किसानों की क्षति का शीघ्र सर्वे कराया जाएगा, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन कर सभी प्रभावित किसानों को उचित सहायता मिल सके।
कमल पटेल ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को इस संकट से बाहर निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धैर्य और हिम्मत बनाए रखें, सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
अन्नदाता का सम्मान, हमारी पहली प्राथमिकता है।










